World Happiness Report 2022: खुश रहने के मामले में भारत बहुत पीछे, हमसे बेहतर स्थिति में पाकिस्तान

punjabkesari.in Sunday, Mar 20, 2022 - 11:03 AM (IST)

नेशनल डेस्क: संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को 2022 के लिए 146 देशों की विश्व प्रसन्नता सूची (World Happiness Report 2022) जारी कर दी है। इसमें फिनलैंड लगातार पांचवीं बार टॉप पर बना हुआ है। वहीं अफगानिस्तान को इस सूची में सबसे निचले पायदान पर रखा गया है। खुशहाल देशों की सूची में फिनलैंड के बाद डेनमार्क का नंबर है, जबकि आइसलैंड तीसरे नंबर पर है। इस सूची में स्विट्जरलैंड चौथे, नीदरलैंड पांचवें, लग्जमबर्ग छठे, स्वीडन सातवें, नार्वे आठवें, इसराईल 9वें और न्यूजीलैंड 10वें स्थान पर है।

 

वहीं भारत पिछले साल के मुकाबले रैंकिंग में 3 नंबर सुधार के साथ 136वें स्थान पर है। भारत पिछले साल 139वें नंबर पर था। विश्व प्रसन्नता सूची में भारत की स्थिति जहां चिंताजनक है। वहीं, अफगानिस्तान को छोड़कर भारत के मुकाबले पड़ोसी देशों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

 

सूची में पाकिस्तान को 121वां स्थान मिला है। वहीं बंगलादेश ने 94वें स्थान पर अपनी जगह बनाई है, जबकि चीन को 72वीं रैंकिंग मिली है। अफगानिस्तान सबसे अप्रसन्न देश: इसी रैंकिंग में बीते साल बंदूक के जरिए सत्ता परिवर्तन को झेल चुके अफगानिस्तान को सबसे अप्रसन्न देश माना गया है। यह लिस्ट में 146वें नंबर पर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News