भारत ने दी 19008 विदेशी लोगों को नागरिकता

punjabkesari.in Wednesday, Feb 05, 2020 - 05:17 PM (IST)

नई दिल्ली: पिछले पांच साल में 19008 विदेशी लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है जिनमें 15012 बांग्लादेशी और 2668 पाकिस्तानी तथा 665 अफगानिस्तानी हैं। यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि 2015 में 15570 लोगों को भारतीय नागरिकता दी गई जबकि 2016 में 1106 को, 2017 में 628 तथा वर्ष 2019 में 987 लोगों को भारतीय नागरिकता दी गई। 

PunjabKesari
उन्होंने बताया कि भारत बांग्लादेश भूमि समझौते पर हस्ताक्षर के बाद बांग्लादेश के 53 भाग भारत मे शमिल किए गए थे। नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 7 के तहत 14864 बांग्लादेशियों को भारतीय नागरिकता दी गई। राय ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बताया कि नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन में दिल्ली में 66 स्थानों पर धरने, रैलियां और आंदोलन हुए जिसमें 11 मामले दर्ज किए गए और 99 लोग गिरफ्तार किए गए। अब तक 77 लोगों को रिहा किए गए हैं। 
PunjabKesari
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर लोक सुरक्षा कानून के तहत 444 लोगों के खिलाफ नजरबंदी के आदेश दिए गए जिनमे 389 लोग नजरबन्द किए गए। रेड्डी ने एक अन्य सवाल में बताया कि देश मे 70 लोगों के खिलाफ देशद्रोह के मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें सबसे अधिक 18 झारखंड में एवं 17 असम में तथा 12 जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News