चीन के आगे झुका भारत! रद्द किया आतंकी उइगर का वीजा

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2016 - 11:33 AM (IST)

नई दिल्ली: भारत ने चीन में आतंकी माने जाने वाले वल्र्ड उइगर कांग्रेस के लीडर डोल्कन ईसा का वीजा रद्द कर दिया है। हालांकि भारत ने वीजा रद्द करने के पीछे गलत कैटेगरी में वीजा अप्लाई किए जाने को वजह बताया है। चीन भी लगातार डोल्कन ईसा को वीजा देने का विरोध कर रहा था। 

विदेश मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो ईसा ने टूरिस्ट वीजा के लिए अप्लाई किया था। अगर वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आते हैं तो कॉन्फ्रेंस को संबोधित नहीं कर सकते। भारत ने ईसा को भी वीजा रद्द करने का यही कारण बताया है। अब भारत ने ये कदम चीन के दबाव में आकर उठाया है या फिर इसके पीछे सच में यही वजह है, ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल अटकलें यही लगाई जा रही है कि भारत के इस कदम के पीछे चीन का दबाव ही अहम वजह रहा होगा।

बता दें कि डोल्कन ईसा को वीजा दिए जाने की बात पर चीन ने कहा था कि ईसा आतंकवादी है। इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है और यह सभी देशों की जिम्मेदारी है कि उसे पकड़ा जाए। माना जा रहा था कि भारत ने डोल्कन को वीजा देने का दांव मसूद अजहर को यूएन से आतंकी घोषित करवाने में चीन के रोड़ा अटकाने के बदले में खेला है। उइगर लीडर्स पर शिंजियांग में टेररिज्म को बढ़ावा देने का आरोप है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News