VIDEO: भारतीय सेना ने पाकिस्तान को हराया, रूसी सैनिक ने लगाए ''भारत माता की जय'' के नारे

punjabkesari.in Monday, Aug 27, 2018 - 03:27 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय सैन्य दल ने रूस में चल रहे आतंकवाद रोधी विशाल अभ्यास से इतर आयोजित वॉलीबॉल के मैत्री मैच में अपने पाकिस्तानी समकक्ष को हरा दिया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इस मैत्री मैच में हिस्सा लेने वाले आठ देशों में से 5 राजपूत रेजीमेंट की टीम विजयी रही। भारतीय सेना की जीत पर सबसे ज्यादा खुश रूस हुआ। रूसी सैनिकों ने खुशी से भारत माता की जय के नारे लगाए। मास्को में भारतीय दूतावास ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका एक वीडियो पोस्ट किया है। ट्वीट में लिखा कि 'खेल प्रतिस्पर्धा के दौरान भारत और रूस के सैनिकों के बीच खुशमिजाजी देखने को मिली।
 

प्रतिस्पर्धा के दौरान रूस और भारत ने एक-दूसरे के लिए चीयर किया। उल्लेखनीय है कि रूस के चेलियाबिंस्क शहर में यह अभ्यास चल रहा है। भारत और पाकिस्तान की सेनाएं आतंकवाद रोधी इस विशाल अभ्यास का हिस्सा थीं। इसका आयोजन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने किया था। इस अभ्यास में भारतीय सेना एवं वायुसेना से करीब 200 कर्मियों ने हिस्सा लिया। इसमें एससीओ के अन्य सदस्य देशों रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने भी शामिल हुए थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News