ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने की भारत की जमकर तारीफ: कहा- India सीखने का बेहतरीन स्थान, दोनों देशों के रिश्ते सबसे मजबूत दौर में

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 02:42 PM (IST)

International Desk:  नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन (Philip Green) ने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देश भाग्यशाली हैं कि उनके नेता एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और अच्छे से संवाद करते हैं। उन्होंने बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते इस समय अपने सबसे मजबूत दौर में हैं। उनका लक्ष्य है कि इन संबंधों को और ऊंचाई तक ले जाया जाए। उनके अनुसार, दोनों देशों के बीच चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (Quadrilateral Security Dialogue) के जरिए  रणनीतिक तालमेल बढ़ रहा है ।

 

उन्होंने आर्थिक सहयोग को भी मजबूत आधार बताया। कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे को पूरा करती हैं, जिससे व्यापार और निवेश के नए अवसर बनते हैं। उच्चायुक्त ने भारतीय मूल के लोगों को दोनों देशों के बीच सबसे मजबूत “मानवीय पुल” बताया। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय तेजी से बढ़ रहा है और वहां की दूसरी सबसे बड़ी प्रवासी आबादी बन चुका है। उन्होंने भारत की विविधता की भी जमकर सराहना की।

 

उन्होंने  बताया कि वे अब तक 21 राज्यों का दौरा कर चुके हैं और यहां की संस्कृति, भोजन और लोगों से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने खास तौर पर केरल के भोजन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत में उन्हें ऐसे लोग मिले हैं जो वैश्विक मुद्दों, संस्कृति और साहित्य पर गहरी समझ रखते हैं, जिससे उन्हें सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलता है।  भारत-ऑस्ट्रेलिया भाग्यशाली हैं कि उनके नेता एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, आर्थिक सहयोग और भारतीय मूल के लोगों को रिश्तों की सबसे बड़ी ताकत बताया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News