PM मोदी के दौरे बाद मालदीव से भारत के लिए गुड न्यूज, चीन को लगेगा झटका

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2019 - 10:01 AM (IST)

बीजिंगः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मालदीव दौरे के बाद वहां से भारत के लिए खुशखबर आई है। सूत्रों के अनुसार मालदीव और चीन के बीच हिन्द महासागर में वेधशाला बनाए जाने का समझौता टूट सकता है। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के नेतृत्व में मालदीव की चीन से नजदीकियां बढ़ीं थीं, उसी दौरान चीन द्वारा वेधशाला बनाए जाने की संभावना व समझौता होने की बात सामने आई थी।

PunjabKesari

हालांकि सत्ता बदलने और राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह के पद ग्रहण करने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में फिर से खटास में आ गई है, क्योंकि मालदीव अब फिर से भारत के साथ रिश्ते मजबूत करता दिख रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय सरकार के सूत्रों ने बताया कि साल 2017 में यामीन ने चीन के साथ 'प्रोटोकॉल ऑन इस्टेब्लिशमेंट ऑफ जॉइंट ओसन ऑब्जर्वेशन स्टेशन बिटवीन चाइना ऐंड मालदीव्स' नाम का समझौता किया था। यह समझौता चीन को उत्तर में मालदीव के मकुनुधू में एक वेधशाला बनाने की अनुमति देने के लिए था।

PunjabKesari

इसके कारण भारत की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी, हालांकि अब इस समझौते पर चर्चा रुक चुकी है। अगर यह समझौता होता तो चीनियों को हिंद महासागर के महत्वपूर्ण रास्ते पर अहम अड्डा मिल जाता जिसके जरिए कई व्यापारिक और दूसरे जहाजों की आवाजाही होती है।

PunjabKesari

यह भारत की समुद्री सीमा से बहुत करीब होगा और मालदीव के साथ संबंधों के मद्देनजर यह बहुत चुनौतीपूर्ण साबित होता। इस समझौते को लेकर यामीन सरकार ने कभी पुष्टि नहीं की, हालांकि टाइम्स में पहली बार इस बारे में खबर सामने आने के बाद चीन ने स्थिति साफ करते हुए कहा था कि वेधशाला का उपयोग सेन्य उद्देश्यों के लिए नहीं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News