कपड़े उतारो, नहीं तो! दूधवाले ने बच्चों के सामने मां को किया कपड़े उतारने को मजबूर, फिर अश्लील Video बनाकर...
punjabkesari.in Friday, Sep 05, 2025 - 02:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क। दिल्ली से सटे नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूधवाले ने एक महिला और उसके बच्चों को बंधक बनाकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने महिला के बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर उसे कपड़े उतारने पर मजबूर किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में इसी वीडियो के जरिए वह महीनों तक महिला को ब्लैकमेल करता रहा।
क्या है पूरा मामला?
यह खौफनाक घटना इस साल जुलाई में ग्रेटर नोएडा के एक अपार्टमेंट में हुई थी। पुलिस के मुताबिक गौरव नाम का यह शख्स महिला के घर पर दूध और घर का अन्य सामान पहुंचाता था।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार 10 जुलाई को गौरव महिला के घर आया और उसने बात करने के बहाने अंदर घुसने की कोशिश की। जैसे ही वह अंदर आया उसने एक चाकू निकालकर सो रहे बच्चे की गर्दन पर रख दिया। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने बच्चे को जान से मारने की धमकी दी।
वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
महिला ने बताया कि गौरव ने उसे धमकी देकर कपड़े उतारने पर मजबूर किया और उसका वीडियो व तस्वीरें बना लीं। उसने महिला को धमकाया कि अगर उसने मना किया तो वह उसकी बेटी को नाले में फेंक देगा।
पति को भेजा वीडियो
इस घटना के बाद गौरव ने महिला को लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 2 सितंबर को उसने महिला का अश्लील वीडियो उसके पति को भेज दिया। कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक! अगर होती समझदारी, तो बच जाती 4 मासूमों की जान... पत्नी की हरकत पर तलाक से बच सकता था परिवार
आरोपी हुआ गिरफ्तार
जब गौरव ने महिला के पति को वीडियो भेजा और सुबह उसके घर फिर पहुंचा तो महिला ने हिम्मत करके पुलिस को फोन किया। पुलिस के पहुंचने से पहले गौरव मौके से भाग गया था लेकिन पुलिस ने बाद में उसे ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 76 (कपड़े उतारने के इरादे से हमला) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसका फोन भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या उसने और भी महिलाओं को निशाना बनाया था।