शर्मनाक: मथुरा में नशे में धुत युवक ने गाय की बछिया से किया कुकर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

punjabkesari.in Tuesday, Aug 27, 2024 - 12:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित रोशन विहार कालोनी में एक गंभीर और शर्मनाक घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। यहां पर एक युवक ने नशे की हालत में एक तीन माह की गाय की बछिया के साथ कुकर्म किया। इस घटना के बाद बछिया को लहूलुहान हालत में देख कर मालिक की हालत बेहद खराब हो गई। उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन माह की बछिया लहूलुहान हालत में दिखी
गुरुवार सुबह को हरिश्चंद्र नामक व्यक्ति अपने पशुओं को चारा डालने गया। वहां उसने अपनी तीन माह की बछिया को लहूलुहान हालत में देखा। उसकी जाँच करने पर पता चला कि बछिया के साथ कुकर्म किया गया था। स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि बछिया के साथ यह घिनौना कृत्य पड़ोस में रहने वाले बॉबी नामक युवक ने किया है। इसके बाद हरिश्चंद्र ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी युवक बॉबी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान बॉबी ने कुकर्म की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

गौ रक्षा दल ने दी प्रतिक्रिया
घटना की जानकारी मिलने के बाद गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विकास मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना की निंदा की और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गौ रक्षा दल ने समाज में इस प्रकार की घटनाओं के खिलाफ चेतावनी दी है और कहा है कि इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इस घटना ने स्थानीय लोगों और समाज में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि इस तरह की बर्बरता के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है। समाज के प्रत्येक सदस्य को जानवरों के प्रति संवेदनशील और जागरूक होना चाहिए ताकि ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News