हैवान पति करता था बीमार पत्नी को परेशान, फिर कर दिया ऐसा कांड, जिसके बाद तड़प उठी बीवी और...

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 02:36 PM (IST)

Husband Kills Wife : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से विश्वासघात और बेरहमी की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। यहां एक पति ने अपनी बीमार पत्नी को जल्द ठीक होने की दवा बताकर जहर (सल्फास) पिला दिया। ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई लेकिन मरने से पहले उसने मजिस्ट्रेट के सामने अपने पति के काले कारनामों का पर्दाफाश कर दिया।

20 साल का रिश्ता और प्रताड़ना का अंत

मृतका हसरूबा की शादी 20 साल पहले मिर्जापुर मुस्तफाबाद निवासी अफजाल से हुई थी। हसरूबा के भाई अनीश के अनुसार शादी के बाद से ही अफजाल उसे छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित करता था। पिछले एक साल से हसरूबा काफी बीमार चल रही थी लेकिन अफजाल उसे सेवा करने के बजाय और ज्यादा परेशान करने लगा था।

साजिश: असरदार दवा के नाम पर दिया जहर

बीते 24 जनवरी को अफजाल ने अपनी खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। उसने हसरूबा से कहा कि वह उसके लिए एक बहुत असरदार दवा लाया है जिससे उसकी बीमारी तुरंत ठीक हो जाएगी। पति पर अटूट विश्वास करते हुए हसरूबा ने वह घोल पी लिया। अफजाल ने सल्फास की दो गोलियां पानी में घोलकर उसे दी थीं। जहर पीते ही हसरूबा की हालत बिगड़ने लगी। उसे पहले निजी अस्पताल और फिर गंभीर हालत में ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें: शुगर के मरीजों की चिंता अब खत्म! करें इस चीज का इस्तेमाल, Diabetes हो जाएगा Control

मृत्यु पूर्व बयान (Dying Declaration) ने फंसाया

हसरूबा को पता चल चुका था कि उसके साथ धोखा हुआ है। मौत से ठीक पहले रुड़की के नायब तहसीलदार के सामने उसने अपना बयान दर्ज कराया। उसने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि उसके पति अफजाल ने ही उसे दवा के बहाने जहर पिलाकर मारने की कोशिश की है। इसी बयान के आधार पर पुलिस ने अब अपनी जांच की दिशा तय की है।

पुलिस की कार्रवाई

भाई की तहरीर और महिला के मृत्यु पूर्व बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अफजाल ने जहर कहाँ से खरीदा और क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News