नोएडा में पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या की

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 11:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने कथित तौर पर पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि मरने वाले युवक की पहचान अजय सिंह के तौर पर हुयी है, वह मूल रूप से कानपुर देहात जिले के मिल्कलच्छी गांव का रहने वाला था और बिसरख थाना क्षेत्र में रहता था। सिंह ने बताया कि अजय ने बुधवार शाम अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया है।

उन्होंने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर अजय सिंह ने यह कदम उठाया है। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो की भी जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News