तमिलनाडु : शराब को लेकर कहासुनी, पति ने पत्नी की गला घोंटकर ह*त्या की

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 12:57 PM (IST)

चेन्नई : चेन्नई के पास स्थित पेरुंगुडी में शराब खरीदने को लेकर हुई कहासुनी के बाद अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी 38 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार कल्लूकुट्टई का रहने वाला लोगनाथन सामान की आपूर्ति करने का काम करता था। उसकी शादी आठ साल पहले सुधा (28) से हुई थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। रविवार रात को पति घर पर साथ बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान कथित तौर पर अपने पति से और शराब लाने को कहा। 

लोगनाथन ने कहा कि सरकारी TASMAC शराब की दुकान बंद हो चुकी है जिस पर सुधा ने कथित तौर पर जिद की कि वह 'ब्लैक मार्केट' से शराब खरीद लाए। हालांकि लोगनाथन ने कहा कि सरकारी TASMAC शराब की दुकान बंद है। इस पर सुधा ने कथित तौर पर उससे किसी अन्य जगह से शराब खरीदकर लाने को कहा। इसे लेकर दोनों के बीच तीखी कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर लोगनाथन ने सुधा का दुपट्टे से गला घोंट दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह घर में सो गया। 

सोमवार सुबह जागने पर उसे पता चला कि सुधा की मौत हो चुकी है। उसने घर में ताला लगाया और तारामणि इलाके में घूमता रहा। बाद में शाम को वह सैदापेट गया, जहां उसने एक परिचित के सामने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की। घटना की जानकारी मिलने पर थोराईपक्कम पुलिस सैदापेट पहुंची और मंगलवार को लोगनाथन को गिरफ्तार कर लिया। सुधा का शव घर से बरामद किया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या सिर्फ शराब खरीदने को लेकर हुए झगड़े की वजह से हुई या इसके पीछे कोई और वजह भी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News