दिल्ली में चला मोदी मैजिक... Exit Poll में बीजेपी जीत सकती है सभी 7 सीटें, INDIA गठबंधन का खाता खुलना मुश्किल

punjabkesari.in Saturday, Jun 01, 2024 - 07:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सातवें चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आना शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल में दिल्ली में कमल खिल रहा है। मोदी लहर में एक बार फिर AAP और कांग्रेस उड़ती हुई नजर आ रही है। एग्जिट पोल में बीजेपी के खाते में दिल्ली की सातों की सातों सीटें मिलती हुईं दिख रहीं है जबकि AAP और कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई है। 

टीवी9 भारतवर्ष, POLSTRAT और PEOPLE’S INSIGHT के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली की सभी 7 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीत सकती है। वहीं, इंडिया गठबंधन का यहां खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है। एक वक्त तक कांग्रेस का गढ़ रही दिल्ली पिछले दो लोकसभा चुनावों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जाती रही है। 2014 लोकसभा चुनाव और 2019 आम चुनाव में भी दिल्ली की सभी 7 सीट पर भाजपा को एकतरफा जीत मिली थी। 
 

NDA 7
INDIA 0
OTH 0



दिल्ली की 7 सीटों पर किस के बीच रहा मुकाबला?

  • चांदनी चौक - प्रवीन खंडेलवाल (भाजपा) vs जय प्रकाश अग्रवाल (कांग्रेस)
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली - मनोज तिवारी (भाजपा) vs कन्हैया कुमार (कांग्रेस)
  • पूर्वी दिल्ली - हर्ष मल्होत्रा (भाजपा) vs कुलदीप कुमार (आम आदमी पार्टी)
  • नई दिल्ली - बांसुरी स्वराज (भाजपा) vs सोमनाथ भारती (आम आदमी पार्टी)
  • उत्तर पश्चिमी दिल्ली - योगेन्द्र चंडोलिया (भाजपा) vs उदित राज (कांग्रेस)
  • पश्चिमी दिल्ली - कमलजीत सेहरावत (भाजपा) vs महाबल मिश्रा (आम आदमी पार्टी)
  • दक्षिणी दिल्ली - रामवीर सिंह बिधूरी (भाजपा) vs सहीराम पहलवान (आम आदमी पार्टी)


दिल्ली में सभी सातों सीटों पर बीजेपी और इंडिया ब्लॉक के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में हैं। पहली बार हुआ है जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारे हैं। AAP जहां चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने बाकी तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में 25 मई को एक ही चरण में सातों लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में करीब 54.48 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News