धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश, 12 साल के बेटे से मस्जिद की दीवार पर लिखवाए नारे

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 02:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के बागलकोट जिले में पुलिस ने एक ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने अपने 12 वर्षीय बेटे से शहर की एक मस्जिद की दीवार पर 'जय श्री राम' लिखवाया। पुलिस ने आरोपी की पहचान यमुनोरी भजंत्री के रूप में की है।

घटना कैसे हुई सामने
पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात हुई। भजंत्री अपने बेटे के साथ छह अन्य बच्चों को लेकर इलाके में गया। बताया जाता है कि उसने अपने बेटे से मस्जिद की बाहरी दीवार पर 'जय श्री राम' लिखने को कहा। यह घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कैमरे की फुटेज देखने के बाद पुलिस ने इलाके का दौरा किया और वीडियो की जांच के बाद भजंत्री को पकड़ लिया।


गिरफ्तारी और कार्रवाई
भजंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसके बेटे के साथ जुवेनाइल प्रोसीजर के तहत कार्रवाई की गई। बच्चे को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बच्चों को गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल न करें। पुलिस ने चेतावनी दी कि जो बड़े बच्चे का गलत इस्तेमाल करके अपराध करवाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने कहा कि आरोपी अपने 12 साल के बेटे से मस्जिद की दीवार पर 'जय श्री राम' का नारा लिखवाता था। वीडियो जांच के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया और बच्चे पर जुवेनाइल कानून के तहत कार्रवाई की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News