UK Class10th/12th Result: 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी, ऐसे करें ऑनलाइन चेक

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 05:33 PM (IST)

UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के UK Board Result 2026 घोषित कर दिए हैं। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने आधिकारिक तौर पर परिणाम जारी किए हैं।

अब छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सिर्फ अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और कुछ ही सेकंड में परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

कैसे चेक करें Results
सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, फिर होमपेज पर मौजूद Board Exam सेक्शन में जाकर 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नया पेज खुलेगा जहां रोल नंबर डालकर सबमिट करने पर परिणाम दिख जाएगा। छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

इसके अलावा छात्र अपना परिणाम DigiLocker के माध्यम से भी देख सकते हैं। इसके लिए पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करके लॉगिन करना होगा और एक सिक्योरिटी पिन सेट करना होगा। इसके बाद सर्च सेक्शन में जाकर अपने बोर्ड और क्लास का चयन करना होगा। फिर रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरने पर मार्कशीट Issued Documents सेक्शन में उपलब्ध हो जाएगी, जिसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

इस तरह उत्तराखंड बोर्ड के छात्र अब ऑनलाइन माध्यम से आसानी से अपने 10वीं और 12वीं के परिणाम देख सकते हैं और आगे की पढ़ाई की योजना बना सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News