दिल्ली में तेज रफ्तार बाइक फ्लाईओवर की दीवार से टकराई, दो की मौत

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 11:18 AM (IST)

नई दिल्ली: बाहरी-उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के मुकुंदपुर फ्लाईओवर की दीवार से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात की इस घटना में चालक ने मोटरसाइकिल पर से नियंत्रण खो दिया और वह फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीड़ितों में से एक फ्लाईओवर से नीचे एक नाले में जा गिरा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाले में गिरे व्यक्ति का पता लगाने के लिए बचाव अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि बाद में दोनों व्यक्ति मृत पाए गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और शवों को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल भेजा। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News