कश्मीर में न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार के बावजूद पारा शून्य से नीचे

punjabkesari.in Wednesday, Dec 08, 2021 - 12:57 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर में बुधवार को न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार के बावजूद पारा शून्य से नीचे रहा।

 

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।

 

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पहलगाम में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकरनाग में तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News