Heavy Rain Alert : कल 80 KM/H की रफ्तार से आएगा तूफान! दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 08:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भीषम गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। बता दें कि इससे पहले 4 जून को भी दिल्ली, नोएडा समेत आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई थी, जिससे कई जगहों पर जलभराव और ट्रेफिक की समस्या देखने को मिली, लेकिन इससे गर्मी से राहत मिल गई थी। 

इन राज्यों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश और हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ आईएमडी ने इन राज्यों के कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। 

राज्सथान के इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटो में जयपुर, अजमेर, चुरू, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, विदिशा और सागर जैसे इलाकों में मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। कई जगहों पर पेड़ गिरने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। 

यूपी, बिहार में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार यूपी, बिहार और झारखंड में मौसम का मिजाज काफी उग्र रह सकता है। यूपी के मेरठ, आगरा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और आसपास के जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना जताई है। वहीं, बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया और कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश और वज्रपात का खतरा बना हुआ है।

झारखंड में चलेंगी तेज हवाएं

झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो, दुमका और हजारीबाग समेत कई क्षेत्रों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। किसानों और खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News