Heavy rain alert: जाते-जाते Monsoon एक बार फिर बरपाएगा कहर...23 से लेकर 28 सितंबर तक बारिश की चेतावनी

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2024 - 08:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: इस साल 2024 में मानसून की रिकॉर्ड बारिश के बाद अब मानसून जाने का नाम नहीं ले रहा।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि जाते-जाते एक बार फिर कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके निकट एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई है, जिससे 23 सितंबर से 28 सितंबर तक देश के 18 राज्यों में बारिश हो सकती है।

विशेष रूप से 23 सितंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, और तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
 
25-26 सितंबर:
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, और गोवा में बारिश की संभावना है।

27 सितंबर: नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा, और महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है।

28 सितंबर: नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल, और बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News