IMD ने कहा- अगले 2 दिन में वापस लौटने लगेगा मानसून, इन राज्यों में हुई सबसे कम बारिश

punjabkesari.in Tuesday, Sep 20, 2022 - 01:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि अगले 2 दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस लौटने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। IMD ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और कच्छ के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

 

इन राज्यों में हुई कम बारिश

विभाग के अनुसार भारत में सात प्रतिशत अधिक बारिश हुई, लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 8 राज्यों में कम बारिश हुई है जिससे इस खरीफ मौसम में कृषि उत्पादन कम हो सकता है। झारखंड, दिल्ली, पंजाब, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर अन्य राज्य हैं जहां कम वर्षा दर्ज की गई है।

 

दक्षिण-पश्चिम मानसून का मौसम 1 जून से शुरू होता है और 30 सितंबर तक जारी रहता है। भारत में 1 जून से 19 सितंबर के बीच 872.7 मि.मी. बारिश हुई, जो इस अवधि में होने वाली 817.2 मि.मी. की सामान्य वर्षा से 7 प्रतिशत अधिक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News