IMD Rain Alert: दिल्ली-NCR वालों को मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें कब होगी मॉनूसन की एंट्री?
punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 04:44 PM (IST)
Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में लोग गर्मी और उमस से काफी परेशान हैं। इसी बीच दिल्लीवासियों को इस चिलचिलाती धूप से राहत मिलने वाली है। IMD ने एक वेदर अपडेट करते हुए कहा कि दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जिसके लिए विभाग ने 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है। हालांकि, यह राहत अस्थाई होगी क्योंकि असली मानसून के लिए दिल्ली वालों को अभी लंबा इंतजार करना होगा।
कब होगी दिल्ली-NCR में मानसून की एंट्री
केरल में मॉनसून ने दस्तक दे दी है फिलहाल उत्तर भारत में अभी पहुंचने में थोड़ा वक्त लगेगा। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों में मानसून की औपचारिक एंट्री 25 जून से 30 जून के बीच होने की संभावना जताई गई है।
आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज दिल्ली और आसपास के आसमान में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 38°C से 42°C के बीच बना रहेगा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 29°C से 30°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
इस बार कमजोर रह सकता है मानसून
मौसम विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में होने वाली यह बूंदाबांदी असल में प्री-मानसून एक्टिविटी (मानसून-पूर्व गतिविधियां) है। यह बदलाव एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और स्थानीय हवाओं के प्रभाव के कारण हो रहा है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, लेकिन इसे मानसून की बारिश नहीं माना जाना चाहिए।
