बारिश को लेकर IMD  ने जारी किया येलो अलर्ट, दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2024 - 01:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। इससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। IMD के मुताबिक शुक्रवार  सुबह 8.30 तक तकरीबन  4.3 एमएम बारिश दर्ज की। वहीं सबसे ज़्याादा बारिश आया नगर में 13.3 एमएम रिकॉर्ड की गई। दूसरी ओर पालम में 4.8 एमएम और लोदी रोड में 0.8 एमएम बारिश हुई।

बारिश को लेकर IMD ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक बीते दिन राजधानी में  35.6 डिग्री सेल्सियस  तापमान दर्ज किया गया है। बारिश के बाद मौसम में 95% उमस  दर्ज किया गया। इसके बाद दोपहर की धूप ने लोगों काफी परेशान भी किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News