Heavy Rain Alert: भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Nov 25, 2025 - 08:19 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दक्षिण भारत में मौसम तेजी से बिगड़ रहा है और कई राज्यों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। तमिलनाडु में 25 से 30 नवंबर तक लगातार भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, केरल और माहे में 25 और 26 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 25 से 29 नवंबर के बीच तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। 26 और 27 नवंबर को इन इलाकों में बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है।

बिजली गिरने और तूफानी गतिविधियों की चेतावनी

आंध्र प्रदेश और रायलसीमा क्षेत्रों में 29 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच भारी बारिश और तूफानी मौसम की संभावना जताई गई है। 30 नवंबर को इन क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर बिजली गिरने और तूफानी गतिविधियों की भी चेतावनी दी गई है। तमिलनाडु में 25 से 29 नवंबर तक और केरल में 25 से 27 नवंबर तक गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। अंडमान निकोबार में 26 से 28 नवंबर के बीच हवाएं 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
28 से 30 नवंबर के बीच आंध्र प्रदेश तट और आसपास के क्षेत्रों में हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती है और झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की चेतावनी है। 27 नवंबर से समुद्र में 55 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

दो नए वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग ने बताया है कि इस बीच दो नए वेदर सिस्टम सक्रिय हो गए हैं। Strait of Malacca के पास बने लो प्रेशर एरिया ने डिप्रेशन का रूप ले लिया है और अगले 48 घंटों में यह और मजबूत हो सकता है। दूसरा लो प्रेशर सिस्टम कोमोरिन, श्रीलंका और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास बना है, जो अगले 24 घंटों में वेल-मार्क्ड लो प्रेशर और उसके बाद डिप्रेशन में बदल सकता है। पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम बदल रहा है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 और 26 नवंबर को घना कोहरा छाया रहेगा। ओडिशा में भी 25 नवंबर को कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News