आश्रम में हुआ प्यार, दूसरे ही दिन इज़हार: जानें IITian बाबा और इंजीनियर प्रीतिका की अनोखी लव स्टोरी, बताया फ्यूचर प्लान...

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 10:31 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  प्रयागराज महाकुंभ में संन्यासी के रूप में सोशल मीडिया पर छाए  IIT बॉम्बे के पूर्व छात्र अभय सिंह अब अपनी गृहस्थी में प्रवेश कर चुके है। दरअसल, IIT बाबा ने शादी रचा ली है। उन्होंने हाल ही में प्रीतिका के साथ 7 फेरे लेकर अपने गृहस्थीजीवन की शुरूआत की। जिसके बाद यह दंपत्ति हरियाणा के झज्जर स्थित अपने पैतृक गांव सासरौली पहुंचे, जहां परिवार ने उनका  स्वागत किया।

पहाड़ों में रचाई शादी, कोर्ट में भी लगाई मुहर
अभय सिंह और प्रीतिका की मुलाकात करीब एक साल पहले 2025 में महाशिवरात्रि के दिन तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक आश्रम में हुई। प्रीतिका मोक्ष की तलाश में साधना करने आई थीं। अभय सिंह भी लंबे समय से आध्यात्मिक मार्ग पर चल रहे थे। जिससे दोनों की सोच एक जैसी मिलने पर शादी करने का फैसला लिया। जिसके बाद दोनों ने इसी साल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के ही दिन हिमाचल प्रदेश के ऋषिकेश के पास अघंजर महादेव मंदिर में पारंपरिक तरीके से शादी की। इसके बाद 19 फरवरी को उन्होंने कानूनी तौर पर कोर्ट मैरिज भी की। फिलहाल यह जोड़ा हिमाचल की वादियों में धर्मशाला में बस गया है। वहीं अब अभय सिंह पत्नी प्रीतिका को 'पार्वती' कहते हैं।

PunjabKesari

साधारण बहू की तरह हुआ गृह प्रवेश
शादी के बाद माता-पिता का आशिर्वाद लेने जब यह नवविवाहित जोड़ा झज्जर पहुंचा, तो वहां खुशी का माहौल था। प्रीतिका ने एक भारतीय बहू की तरह परंपराओं का पालन करते हुए अपनी सास शीला देवी की आरती उतारी और सिर पर कलश रखकर घर में प्रवेश किया। प्रीतिका का कहना है कि अभय बहुत ही सरल और ईमानदार इंसान हैं, इसलिए उन्होंने जीवनभर उनका साथ निभाने का फैसला किया। अभय के पिता कर्ण सिंह, जो पेशे से वकील हैं, अपने बेटे और बहू के इस फैसले से खुश नजर आए।

PunjabKesari

लाखों का पैकेज छोड़ अब बनाएंगे श्री यूनिवर्सिटी
अभय सिंह की कहानी किसी फिल्म जैसी लगती है। उन्होंने IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की और कनाडा में एक बड़ी कंपनी में करीब 3 लाख रुपये महीने की नौकरी की। लेकिन शांति की तलाश में उन्होंने सब कुछ छोड़ दिया। अब वे अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ मिलकर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए काम करना चाहते हैं। चूंकि वो IIT Bombey से पढ़े थे, इसलिए उनका नाम IITian बाबा पड़ गया।

क्या है दोनों का फ्यूचर प्लान?
IIT बाबा ने अपना फ्यूचर प्लान बताते हुए कहा कि उनकी योजना एक ऐसी 'श्री यूनिवर्सिटी' बनाने की है, जहां लोग आध्यात्म और अलग-अलग तरह की साधना का ज्ञान ले सकें। उनका मकसद देश के साधकों और गुरुओं को एक मंच पर लाना है, ताकि आने वाली पीढ़ी ऋषि-मुनियों की तरह आध्यात्मिक रिसर्च कर सके। अभय और प्रीतिका का कहना है कि वे सादगी भरा जीवन बिताते हुए समाज को नई दिशा देना चाहते हैं।

PunjabKesari

कौन हैं प्रीतिका?
प्रीतिका मूल रूप से Karnataka की निवासी हैं। उन्होंने St. Joseph Engineering College, मंगलौर से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद Manipal Institute of Technology से एस्ट्रोनॉमी और स्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया। उन्होंने Indian Institute of Astrophysics, बेंगलुरु में रिसर्च इंटर्नशिप भी की, जहां ब्रह्मांड से जुड़े विषयों पर काम किया। अंतरिक्ष और विज्ञान के गहन अध्ययन के दौरान उनका रुझान धीरे-धीरे अध्यात्म की ओर बढ़ा। अब प्रीतिका, Abhay Singh के साथ मिलकर आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News