जिस प्यार के लिए परिवार धर्म छोड़ा... उसी ने उजाड़ दी दुनिया, पढ़ें दिल को झकझोर देने वाली लव स्टोरी

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 06:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्यार में सबकुछ कुर्बान कर देने वाली एक युवती की कहानी का दर्दनाक अंत हो गया है। जिस शख्स के लिए उसने अपने मां-बाप, समाज और धर्म तक को छोड़ दिया, वही बाद में उसकी जान का दुश्मन बन गया। दरअसल, इंस्टाग्राम पर दूसरी महिला से बातचीत को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने पहले इस युवती की मौत को सामान्य घटना मान लिया। लेकिन जब पोस्टमार्टम  रिपोर्ट सामने आई तो सभी को चौंका दिया। रिपोर्ट में युवती की मौत गला दबाने से हुई थी, इस पुलिस मामले की जांच तेजी की कि तो आरोपी पर शक की सुई गई। जिसे पुलिस ने दिल्ली के पुरानी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. जांच जारी है।

जानिए पूरा मामला
आप को बता दें कि ये मामला सूरत जिले की पलसाणा तहसील के बगुमरा गांव स्थित महादेव विला अपार्टमेंट का है। यहां पर 22 वर्षीय विवाहिता की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने फरार चल रहे पति को दिल्ली के पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपी पति ने इंस्टाग्राम पर दूसरी महिला से बातचीत को लेकर हुए विवाद में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

हिंदू रीति रिवाज से युवती ने रचाई थी शादी
पुलिस के अनुसार मृतका मैवीश खातून अफजल अली की शादी हिंदू रीति रिवाज से शिवम रणजीत सिंह ठाकुर से हुई थी। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के एक ही गांव के रहने वाले थे। बताया गया कि आरोपी ने नाबालिग अवस्था में ही युवती को अपने साथ भगा कर ले गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था। बाद में बालिग होने पर दोनों ने विवाह कर लिया था और सूरत में रहने लगे थे।
 
हत्या की आरोपी ने बताई वजह
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान कहा कि उसकी पत्नी को उसके इंस्टाग्राम पर किसी अन्य महिला से बातचीत पर आपत्ति थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी इसी मुद्दे पर बहस हुई और गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी का गला घोंट दिया। फिलहाल पुलिस ने इस हत्या का कांड का खुलासा कर दिया है। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News