पुंछ में पुलिस ने आयोजित की इफ्तार पार्टी, सभी समुदायों के लोगों ने लिया भाग

punjabkesari.in Monday, May 27, 2019 - 04:11 PM (IST)

पुंछ : जिला पुलिस की तरफ से नगर स्थित पुलिस लाईन में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।जिसमें सभी समुदायों के लोगों ने भाग लेते हुए एकता एंव भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी लोगों ने मुसलिम समुदाय के लोगों के रोजा खोलने के उपरान्त मिल कर जलपान और भोजन किया।


  रोजा इफ्तार पार्टी कार्यक्रम की अध्यक्षता एस एस पी पुंछ रमेश अंगराल और ए एस पी राजा आदिल मजीद ने की जबकि राजोरी पुंछ रेंज के डी आई जी विवेक गुप्ता इसके मुख्य आतिथी रहे। इस अवसर पर हिन्दू,मुसलिम,सिख और इसाई समुदाय के धार्मिक संगठनों के सदस्यों, गन्मान्य नागरिकों, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों और राजीनितक दलों ने भाग लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News