अगर आप BP की दवाइयों से पाना चाहते हैं निजात, तो रोजाना खाएं ये सफेद चीज

punjabkesari.in Thursday, Feb 13, 2025 - 02:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मखाना, जिसे 'लोटस सीड्स' भी कहा जाता है, एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। मखाने का सेवन शरीर में कई सुधार करता है और कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। आइए जानते हैं मखाने के फायदे:-

1. ब्लड प्रेशर को करता है नियंत्रित
जो लोग उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) से परेशान हैं, उनके लिए मखाना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है और मैग्नीशियम की अधिकता होती है, जिससे यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

2. ब्लड शुगर लेवल को करता है कम
डायबिटीज के रोगियों के लिए मखाना बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक है और शरीर में शुगर के अवशोषण को कम करता है।

3.त्वचा के लिए है फायदेमंद
मखाना में कई अमीनो एसिड और प्रोटीन होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। यह झाइयों, झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है, साथ ही त्वचा के टेक्सचर को भी बेहतर बनाता है।

4. पुरुषों के लिए भी है लाभकारी
मखाने का सेवन पुरुषों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाता है, जिससे मसल्स की वृद्धि होती है। पोस्ट वर्कआउट मखाने का सेवन करने से मसल्स की रिकवरी में मदद मिलती है।

5. मानसिक तनाव और थकान को करता है कम
रात में सोने से पहले दूध में मखाना डालकर सेवन करने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है। यह थकान को भी दूर करता है और दिमाग को शांत करने में मदद करता है।

6. वजन घटाने में मददगार
मखाना में उच्च मात्रा में फाइबर और कम कैलोरी होती है, जिससे यह वजन घटाने में सहायक होता है। यह पेट को भरकर भूख कम करता है और फैट के अवशोषण को घटाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News