400 सीटें मिली तो POK होगा भारत का हिस्सा, बनेगा भव्य मंदिर : CM हिमंत विश्व शर्मा

punjabkesari.in Wednesday, May 15, 2024 - 02:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क : असम के मु्ख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को दावा किया कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 400 से ज्यादा सीटें मिलती हैं तो पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत में मिला लिया जाएगा। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने के लिए भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें हासिल करने की जरुरत है।

PunjabKesari

शर्मा ने कहा, ''यदि भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें मिलीं तो पीओके को भारत में मिला लिया जाएगा।'' उन्होंने कहा,‘‘ भाजपा को 'श्री कृष्ण जन्मभूमि' मंदिर, 'ज्ञानवापी मंदिर' बनाने और देशभर में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने के लिए 400 से अधिक सीटों की आवश्यकता है। ठीक उसी तरह जैसे उसने 2019 में 300 से अधिक सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाया था।

PunjabKesari

साथ ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त किया और नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) को लागू किया।'' हिमंत विश्व शर्मा ने आरोप लगाया, ''असम की तरह बांग्लादेश से आये घुसपैठिए झारखंड की जनसांख्यिकी बदल रहे हैं, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस उनके तुष्टीकरण में लगे हैं।''

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News