सर्वे: अगर आज हुए चुनाव तो फिर बनेगी मोदी सरकार, मिलेंगी इतनी सीटें

punjabkesari.in Tuesday, Aug 21, 2018 - 09:54 AM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी को सत्ता से दूर कर पाने में नाकाम रहेगी। पीएम मोदी एक बार फिर से सत्ता पर काबिज होंगे। यह बात इंडिया टुडे द्वारा पिछले महीने जुलाई में किए गए 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में कही गई है। सर्वे के मुताबिक अगर आज चुनाव हुए तो एनडीए को 281 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि पिछली बार की तुलना में विपक्षी गठबंधन मजबूत होकर उभरेगा। 543 सीटों वाली लोकसभा में बहुमत के लिए 272 सीटों की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि 2014 के आम चुनाव में भाजपा ने 282 सीटों पर जीत हासिल की थी।
PunjabKesari
ऐसे हुआ सर्वे 
यह सर्वे को 18 जुलाई 2018 से 29 जुलाई 2018 के बीच देश के 97 लोकसभा और 197 विधानसभा क्षेत्रों में 12,100 लोगों के बीच कराया गया। सर्वे में लोगों ने भाजपा सरकार के कामकाज के प्रति संतुष्टी जताई है और मोदी को ही पीएम पद के लिए बेस्ट माना है।
PunjabKesari
किसको कितने % वोट
सर्वे के मुताबिक भाजपा को 30 फीसदी, कांग्रेस को 23 फीसदी और अन्य के खाते में सबसे ज्यादा 47 फीसदी वोट जा सकते हैं। सीटों के हिसाब से एनडीए को 281 सीटें, कांग्रेस को 122 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं 140 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।
PunjabKesari
कमजोर होती भाजपा
भले ही भाजपा की एक बार फिर से सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है लेकिन भाजपा को इस बार बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक अगर आज चुनाव हुए तो भाजपा को 245 सीटें मिल सकती हैं, जो पिछली बार की 282 से 37 कम है। वहीं कांग्रेस को 83 सीटें मिल सकती हैं, 2014 में कांग्रेस को महज 44 सीटों से संतोष करना पड़ा था।
PunjabKesari
पीएम मोदी पहली पसंद 
देश ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी को ही बेहत बताया है। पीएम के लिए मोदी ही जनता की पहली पंसद है। सर्वे के मुताबिक 49 प्रतिशत लोग मोदी को ही प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं।  दूसरे नंबर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लिए लोगों की पंसद है। 27 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे राहुल को पीएम पद पर देखना चाहते हैं। वहीं 3 प्रतिशत लोगों ने प्रियंका गांधी को पीएम के तौर पर अपनी पंसद बताया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News