कड़ाके की ठंड के बीच जम्मू-कश्मीर में बर्फीले तूफान का अलर्ट, दिल्ली में आज भी भारी बारिश

punjabkesari.in Wednesday, Jan 06, 2021 - 09:25 AM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला आज भी जारी है। राजधानी दिल्ली में बारिश के साथ आेले गिरने से मौसम और भी सर्द हो गया है। वहीं पहाड़ी इलाकों में आज भी बर्फबारी देखने को मिल सकती है, जिसे लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। अगले 24 घंटों में कई राज्यों में  बारिश और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई जा रही है।

 

देश के बाकी हिस्सों से कट गया कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ में भारी बर्फबारी हो रही है और हर तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। बर्फ जमने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड बंद होने के कारण कश्मीर लगातार  देश के बाकी हिस्सों से कट गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार  जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश या हिमपात होने का अनुमान है।

PunjabKesari

कई राज्यों में भारी वर्षा के आसार 
वहीं पंजाब, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं।  पश्चिम उत्तर प्रदेश, दक्षिण कोंकण, गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ बारिश होने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं शीत लहर की स्थिति हो सकती है। 

PunjabKesari

बर्फ से ढका उत्तरकाशी
 देहरादून जैसे मैदानी इलाकों में भी रूक-रूक कर लगातार बारिश जारी है। सोमवार देर रात से जारी बर्फबारी के कारण उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी के आठ गांव, बडकोट के गीठ पट्टी के दर्जनों गांव और मोरी के पर्वत क्षेत्र के गांव पूरी तरह बर्फ से ढक गए हैं। बर्फबारी और बारिश से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। यमुनोत्री में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री नीचे तथा गंगोत्री में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News