शादी से पहले IAS टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने लिया यह फैसला! निराश हुए फैंन्स
punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 02:51 PM (IST)
नेशनल डेस्क: IAS टीना डाबी और उनके होने वाले पति IAS प्रदीप गवांडे ने शादी से पहले बड़ा फैसला लेते हुए सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। टीना डाबी ने अपना इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट डिएक्टिवेट कर लिया है। वहीं प्रदीप गवांडे ने भी इंस्टाग्राम से दूरी बना ली है। हालांकि, टीना अभी ट्विटर पर मौजूद हैं। इंस्टाग्राम पर टीना डाबी के 1.5 मिलियन फॉलोअर्स थे और उनके फेसबुक पेज पर भी लाखों लोग जुड़े हुए थे।
वहीं प्रदीप गवांडे को इंस्टाग्राम पर 40 हजार से अधिक फॉलोअर थे। शादी से पहले दोनों ने ही सोशल मीडिया से दूरी क्यों बनाई है अभी इस बारे में उनकी ओर से कोई बयान नहीं आया है। हालांकि, IAS कपल के इस फैसले से उनके फॉलोअर काफी निराश हैं। बता दें कि टीना ने प्रदीप गवांडे को अपना जीवनसाथी बनाने का ऐलान इंस्टाग्राम पर किया था। टीना ने अपने मंगेतर प्रदीप के साथ फोटो शेयर की थीं। टीना और प्रदीप अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में थे।
टीना ने प्रदीप संग अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था कि कोरोना काल में उनकी मुलाकात हुई और फिर दोनों में दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। टीना और प्रदीप दोनों ही राजस्थान कैडर के IAS हैं। प्रदीप टीना से 13 साल बड़े हैं। टीना डाबी की पहली शादी अतहर आमिर खान से हुई थी। अतहर भी एक IAS ऑफिसर हैं, उन दोनों ने आपसी सहमति से शादी के 2 साल बाद ही तलाक ले लिया था। टीना और प्रदीप की शादी 20 अप्रैल को होगी और वेडिंग रिसेप्शन 22 अप्रैल को होगा।
