ट्रेन की पैंट्री कार में स्वच्छता नियमों का सख्ती से पालन किया जाए : रेल मंत्रालय

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 09:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क : रेल मंत्रालय ने ट्रेन की पैंट्री कार में गंदगी की खबरों पर चिंता जताते हुए सभी जोन को साफ-सफाई से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने सभी जोन कार्यालयों को सात जुलाई को भेजे पत्र में कहा, "मुख्य डिपो में पैंट्री कार की सफाई, कीटाणुनाशक और चूहों की रोकथाम के बारे में समय-समय पर निर्देश जारी किए गए हैं।

इन निर्देशों के बावजूद अलग-अलग स्रोत से पैंट्री कार में गंदगी के साथ-साथ कीड़े-मकोड़ों और चूहों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।" पत्र में कहा गया है कि ऐसी घटनाओं से यात्रियों की सुविधा, साफ-सफाई और भारतीय रेलवे की छवि पर बुरा असर पड़ता है, इसलिए इन पर तुरंत और लगातार ध्यान देने की जरूरत है।

इसमें कहा गया है, "शिकायतों को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर दोहराया जाता है कि सभी जोनल रेलवे को पैंट्री कार की सफाई, रखरखाव, चूहों आदि की रोकथाम के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों का नियमित रूप से पालन करना चाहिए।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News