सनकी हैवान! युवक ने पार की सारी हदें, शादी के लिए किया इनकार तो युवती को लगा दिया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 09:14 AM (IST)

Hyderabad HIV Injection Case : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में प्रतिशोध की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने सबको सन्न कर दिया है। एक 24 वर्षीय युवक ने शादी से इनकार करने पर 22 साल की युवती को एचआईवी (HIV) संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्यों टूटी थी शादी?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक और युवती एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। दोनों के बीच शादी की बात पक्की हो चुकी थी और तैयारियां चल रही थीं लेकिन इसी बीच युवती के परिवार को एक चौंकाने वाली सच्चाई पता चली। उन्हें जानकारी मिली कि युवक और उसके परिवार के कुछ सदस्य एचआईवी पॉजिटिव (HIV+) हैं। स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए युवती के परिवार ने तुरंत यह रिश्ता तोड़ दिया।

सनक में बना हैवान

शादी टूटने की बात आरोपी युवक बर्दाश्त नहीं कर पाया। उसने बदला लेने की एक खौफनाक साजिश रची। युवक ने एक सिरिंज (Syringe) में अपना ही संक्रमित खून भरा और युवती को जबरन लगा दिया। उसका मकसद युवती को भी इस लाइलाज बीमारी का शिकार बनाना था।

पुलिस की कार्रवाई: हत्या की कोशिश का मामला

घटना के बाद युवती के परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला दर्ज किया गया है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राय

इस घटना के बाद युवती को तुरंत डॉक्टरी निगरानी में रखा गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमित खून शरीर में जाने के बाद पोस्ट-एक्सपोज़र प्रोफिलैक्सिस (PEP) इलाज के जरिए संक्रमण के खतरे को कम करने की कोशिश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News