आंध्र प्रदेश में धू-धू कर जली बस: ड्राइवर की सूझबूझ से बची 36 यात्रियों की जान
punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 02:26 PM (IST)
Rishabh Datta Viral Video : आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के भीमावरम गांव के चौराहे पर एक प्राइवेट ट्रेवल्स की बस आग का गोला बन गई। गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी 36 यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। ड्राइवर की सतर्कता ने एक बड़ी त्रासदी को होने से रोक लिया।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस हैदराबाद से तिरुपति जा रही थी। चालक ने इंजन से धुआं निकलता देखा और बस को रोक दिया। चालक ने यात्रियों को सतर्क किया और उनसे तुरंत बस से नीचे उतरने को कहा। कुछ ही मिनटों में आग की लपटों ने बस को अपनी चपेट में ले लिया और वह देखते ही देखते जल गयी । इस हादसे में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है।
