भाई के साले पर आया महिला का दिल, 3 बार घर से भागी, पति ने किया समझौता

punjabkesari.in Tuesday, Feb 11, 2025 - 01:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क. गुजरात की अभयम महिला हेल्पलाइन पर अचानक एक फोन आया। फोन पर एक शख्स जोर-जोर से रो रहा था और पुलिस से अपनी पत्नी को बचाने की गुहार लगा रहा था। उसने बताया कि उसकी पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है और आत्महत्या की धमकी दे रही है। यह सुनकर हेल्पलाइन अधिकारी और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। मामला अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके का था, जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पूरी कहानी कुछ और ही निकली।

पत्नी का अफेयर था दूसरे व्यक्ति से

जांच में पता चला कि महिला का अपने ही भाई के साले के साथ प्रेम संबंध था। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पहले भी तीन बार घर से भाग चुकी थी, लेकिन हर बार परिवार के बड़े-बुजुर्गों ने मामला संभाल लिया था। पति का कहना था कि वह अपने बच्चों के भविष्य के लिए यह रिश्ता बचाना चाहता था।

महिला ने पति पर लगाए आरोप

वहीं महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि उसका पति अपनी नौकरी में इतना व्यस्त रहता था कि उसे घर की कोई फिक्र नहीं थी। न तो वह घर के खर्च के लिए पैसे देता था और न ही उसके लिए समय निकालता था। इसी वजह से वह उदास और निराश रहने लगी थी।

समझाने के बाद महिला घर लौटने को हुई राजी

पुलिस ने जब दोनों को समझाने की कोशिश की, तो महिला घर लौटने के लिए तैयार नहीं थी। लेकिन जब उसके पति ने अपने बच्चों की देखभाल खुद करने और परिवार को समय देने का वादा किया, तब जाकर महिला मान गई।

रिश्ते को दिया एक और मौका

काउंसलर्स और पुलिस की समझाइश के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया। इस घटना से साफ है कि आपसी बातचीत और समझदारी से रिश्तों को बचाया जा सकता है। अब यह देखना होगा कि यह दंपत्ति अपने रिश्ते को कितने अच्छे से निभा पाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News