कितनी संपत्ति के मालिक है बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह? जिनको मिली धमकी और की करोड़ों रूपए की फिरौती की मांग

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 09:02 PM (IST)

नेशनल डेस्कः बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक स्टार्स में से एक रणवीर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत ‘बैंड बाजा बारात’ से की थी और तब से लेकर अब तक उन्होंने फिल्मों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’, ‘गली बॉय’ और ‘83’ जैसी हिट फिल्मों से रणवीर ने अपने अभिनय की versatility को साबित किया है। उनकी नई फिल्म ‘धुरंधर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, और यही मौका है उनके शानदार जीवन और संपत्ति की झलक देखने का।

रणवीर सिंह की कुल संपत्ति और कमाई
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की कुल संपत्ति लगभग 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 400 करोड़ रुपये आंकी जाती है। इसके अलावा उनकी ब्रांड वैल्यू लगभग 170.7 मिलियन डॉलर बताई जाती है, जो उनकी लोकप्रियता और मार्केट में उनकी अहमियत को दर्शाता है। न्यूज़18 की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर फिल्मों के लिए 30 से 50 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं, ब्रांड एंडोर्समेंट से 3-5 करोड़ रुपये और सोशल मीडिया पोस्ट से लगभग 80 लाख रुपये तक की कमाई होती है।

लग्जरी रियल एस्टेट में निवेश
रणवीर का लग्जरी से प्रेम उनके घरों में साफ झलकता है। न्यूज़18 के मुताबिक, मुंबई और आसपास उनकी कई प्रीमियम संपत्तियां हैं। इनमें वर्ली में 40 करोड़ रुपये का 5-बीएचके अपार्टमेंट, बांद्रा में समुद्र के किनारे 119 करोड़ रुपये का क्वाडप्लेक्स, प्रभादेवी में 16 करोड़ रुपये का 4-बीएचके फ्लैट और अलीबाग में 22 करोड़ रुपये में खरीदा गया विला शामिल है। ये संपत्तियां उनके शहरी जीवन और आरामदेह प्रवास का संतुलन दर्शाती हैं।

कार और वाहनों का शानदार संग्रह
रणवीर सिंह की लग्जरी कार कलेक्शन भी उनके शौक को दिखाती है। खबरों के अनुसार, उनका कार कलेक्शन करीब 15 करोड़ रुपये का है, जिसमें रेंज रोवर, एस्टन मार्टिन, जगुआर, मर्सिडीज-बेंज और लेम्बोर्गिनी जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास 7 लाख रुपये की विंटेज मोटरसाइकिल और 80 लाख रुपये की वैन भी है।

ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया से कमाई
फिल्मों के अलावा रणवीर ने ब्रांड एंडोर्समेंट में भी अपनी खास पहचान बनाई है। उनके स्टाइल और लोकप्रियता के कारण कई ब्रांड्स उन्हें प्रमोट करने के लिए चुनते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर एक एंडोर्समेंट डील के लिए 3-5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, जबकि सोशल मीडिया पोस्ट से लगभग 80 लाख रुपये कमाते हैं।

रणवीर सिंह को मिली धमकी

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh Threat) को धमकी मिलने की खबर सामने आई है। इसके बाद उनपर खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। इसको देखते हुए पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। रणवीर सिंह को वाट्सएप मैसेज के जरिए धमकी मिली है। उनसे करोड़ों रूपए की फिरौती की मांग की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News