वियतनाम में भीषण नाव हादसा: 15 भारतीय पर्यटकों की मौ''त, मृतकों में तमिलनाडु के सबसे अधिक नागरिक
punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 10:06 PM (IST)
हनोई/नई दिल्ली: वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की जान चली गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह हादसा शनिवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ जब 'ओशन पर्ल आइलैंड कंपनी' की नाव में अचानक तकनीकी खराबी आ गई।
राज्यवार हताहतों का विवरण वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, इस त्रासदी में सबसे अधिक नुकसान तमिलनाडु को हुआ है। मृतकों का विवरण इस प्रकार है:
- तमिलनाडु: 10 नागरिक
- आंध्र प्रदेश: 03 नागरिक
- केरल: 02 नागरिक
हादसे के वक्त नाव पर सवार अन्य 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि भारतीय दूतावास प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
It is with profound grief that we share the list of 15 Indian nationals who have lost their lives in the tragic boat accident near Phuc Quoc Island today. The list has been recieved from the Vietnamese authorities.
— India in Vietnam (@AmbHanoi) July 11, 2026
Our prayers are with the families of the deceased.
The Embassy… pic.twitter.com/2fr2TjXuPp
राहत एवं बचाव कार्य जारी
वियतनाम में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया (X) पर जानकारी दी कि वे स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर विस्तृत विवरण जुटा रहे हैं। दूतावास ने कहा, "हमारी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में दूतावास किसी भी मदद के लिए तैयार है"।
सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
पीड़ित परिवारों की सहायता और जानकारी के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास ने हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किए हैं। स्थानीय प्रशासन अभी भी राहत और बचाव अभियान में जुटा है ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
