प्रसिद्ध झील में पर्यटकों से भरी नाव पलटी, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत व 3 लापता
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 11:10 AM (IST)
Peshawar: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक झील में नाव पलटने से एक ही परिवार के कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सदस्य लापता हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा बुधवार को अपर स्वात जिले की कलाम घाटी स्थित सैफुल्ला झील में हुआ। सैफुल्ला झील एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। पुलिस के अनुसार, झील में सैर के दौरान नाव में सवार सभी नौ यात्री एक ही परिवार के सदस्य थे। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद 'रेस्क्यू 1122 स्वात' की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।
breaking : at least 5 of a family died when their boat capsized at saif ullah lake mahodand some 40 km from kalam in upper sawat
— Hasnain Qaisrani (@QaisraniHasnain) July 1, 2026
rescue n police officials retrieved dead bodies of tourists which belonged to Punjab pic.twitter.com/oW2THx54sV
अधिकारियों ने बताया कि महोदंद क्षेत्र के पास झील से छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए जबकि लापता तीन अन्य लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों में शामिल सभी लोग पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के निवासी थे। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने इस घटना पर संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिया कि अगर जांच में लापरवाही या कदाचार की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाए।
