आज भी जिंदा है इंसानियत, बेघर शख्स ने नाई से बाल काटवाने की फीस के बदले किया ये काम

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2024 - 04:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आज के इस बदलते दौर में किसी के प्रति हमदर्दी कम ही देखने को मिलती है। यूं भी कहना गलत नहीं होगा कि इंसानियत खत्म होती नज़र आ रही है। लेकिन हाल ही में एक नाई ने इंसानियत की बेहतरीन उदाहरण सेट किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो दरअसल एक बेघर शख्स का है। दरअसल एक बेघर शख्स सैलून में बाल कटवाने पहुंचा, लेकिन उसके पास नाई को फीस देने के लिए कुछ नहीं था। इसके बावजूद नाई ने इंसानियत दिखाते हुए उसके बाल काटे और बदले में उससे ऐसा काम करवाया।

PunjabKesari

सैलून में जब बाल कटवाने पहुंचा तो उसके पास नाई को पैसे देने के लिए फूटी कौड़ी भी नहीं थी। पर नाई ने उसके बावजूद भी उसके बाल काटे और बदले में उससे जो लिया, वो देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

<

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Good News Movement (@goodnews_movement)

>

@goodnews_movement से एक वीडियो वारयल हुआ है, जिसमें एक युवक नाई की दुकान पर बाल कटवाने पहुंचा। इस युवक का नाम क्रिस है और एक बेघर व्यक्ति है। ईस्टर की छुट्टी के मौके पर वो नाई के यहां गया और पूछा कि क्या उसे मुफ्त में हेयरकट मिल सकता है? साथ ही उसने यह भी बताया कि उसके पास नहीं हैं, लेकिन वो गाना गाकर मनोरंजन कर सकता है।  उसने गाना शुरु किया तो वहां बैठे लोगों ने उसकी तारीफ शुरू कर दी। इस वीडियो को लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और इस पर अबतक 11 लाख व्यूज मिल चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News