इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा के पहले यात्री हो सकते हैं गृह मंत्री राजनाथ सिंह

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2017 - 11:51 PM (IST)

श्रीनगर: 29 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा में इस बार पहले यात्री गृह मंत्री राजनाथ सिंह हो सकते हैं। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और जम्मू कश्मीर के गवर्नर वोहरा और गृह सचिव राजीव महिर्ष भी यात्रा के पहले दिन बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं।


अधिकारिक तौर पर इस बात की जानकारी दी गई है। अमरनाथ की यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है और पूरा महीना भर चलेगी। अमरनाथ की गुफा समुद्र तल से 12,756 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। अमरनाथ श्रीनगर से 141 किलोमीटर दूर है। इस वर्ष यात्रा 7 अगस्त को समाप्त हो रही है।

कड़े सुरक्षा प्रबंध
केन्द्र और राज्य सरकार ने अमरनाथ यात्रा हेतु इस वर्ष अधिक कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। करीब 27 हजार सुरक्षाकर्मी यात्रियों की सुरक्षा करेंगे। इस बार सुरक्षाकर्मियों की संख्या पिछली बार से अधिक है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News