गृह मंत्री अनिल विज की राहुल गांधी को नसीहत

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2023 - 04:55 PM (IST)


चंडीगढ़, 30 जनवरी  (अर्चना सेठी) हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार का धन्यवाद करना चाहिए जिनकी बदौलत वह कश्मीर के लाल चौक पर निर्विघ्न तिरंगा फहरा सके।

गृह मंत्री अनिल विज ने टविट करते हुए कहा कि “राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को श्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार का कश्मीर से धारा 370 हटाने का धन्यवाद करना चाहिए जिसकी बदौलत निर्विघ्न वह आज लाल चौक पर तिरंगा फहरा सके”।

वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृह मंत्री विज ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को भाजपा का तहेदिल से धन्यवाद करना चाहिए, जिनकी सरकार ने धारा 370 हटाई। उसी की बदौलत राहुल गांधी कश्मीर तक पहुंचकर तिरंगा फहरा पाए है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बदौलत ही राहुल गांधी वहां तक पहुंच पाए है।
 
गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आखिरी पड़ाव जम्मू कश्मीर था जहां पर पहुंच कर राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया है। राहुल गांधी द्वारा निर्विघ्न तिरंगा फहराने को लकेर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने टवीट किया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Recommended News

Related News