Repo Rate Reduction: 5 साल बाद बड़ी राहत: RBI ने रेपो रेट में की कटौती, सभी Loan की EMI हुई सस्ती

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2025 - 10:19 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मध्य वर्ग को राहत देते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 5 साल बाद रेपो रेट में कटौती करने का ऐलान किया है। 25 बेसिस पॉइंट की इस कटौती के बाद अब मौजूदा रेपो रेट 6.50% से घटकर 6.25% हो गया है।

RBI गवर्नर ने बताया कि मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में आर्थिक विकास को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। इससे पहले, फरवरी 2023 में आखिरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी हुई थी और मई 2020 के बाद पहली बार इसे घटाया गया है।

इस कटौती से होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की EMI पर असर पड़ेगा, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी।
 
होम लोन ब्याज दरों में गिरावट से EMI में राहत

होम लोन राशि: ₹50 लाख
समय: 20 साल
पुरानी ब्याज दर: 8.5%
EMI: ₹43,391
------------------
नई ब्याज दर: 8.25%
EMI: ₹42,603
हर महीने की बचत: ₹788


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News