RBI Repo Rate Cut: होम लोन पर मिलेगी राहत? जानें 20, 30 और 50 लाख के लोन पर कितनी घटेगी EMI

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2025 - 08:41 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद आज रेपो रेट पर बड़ा ऐलान होने की संभावना है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आरबीआई इस बार ब्याज दरों में 25 से 50 बेसिस पॉइंट की कटौती कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की EMI में राहत मिल सकती है।

फरवरी 2023 से रेपो रेट को 6.5% पर स्थिर रखा गया है। इससे पहले, कोविड महामारी के दौरान इसे कम किया गया था, लेकिन बाद में लगातार बढ़ोतरी के साथ 6.5% पर पहुंचा दिया गया। अब, अगर आरबीआई 0.25% (25 बेसिस पॉइंट) की कटौती करता है, तो यह 6.25% हो जाएगा, जिससे लोन लेने वालों की मासिक ईएमआई में कमी आएगी।

रेपो रेट घटने से कितनी घटेगी EMI?

  • 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती पर:

    • 20 लाख के लोन पर EMI ₹315 कम होगी।
    • 30 लाख के लोन पर EMI ₹473 कम होगी।
    • 50 लाख के लोन पर EMI ₹788 कम होगी।
  • 50 बेसिस पॉइंट (0.50%) की कटौती पर:

    • 20 लाख के लोन पर EMI ₹627 कम होगी।
    • 30 लाख के लोन पर EMI ₹1000 कम होगी।
    • 50 लाख के लोन पर EMI ₹1,569 कम होगी।

आरबीआई की बैठक के फैसले पर लाखों होम लोन और अन्य लोन लेने वालों की नजरें टिकी हैं। अगर रेपो रेट में कटौती होती है, तो यह 5 साल बाद पहला मौका होगा जब दरों में कमी की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News