मुंबई में होलिका दहन पर इस बार जलेगा देश का ''महा घोटालेबाज''!

punjabkesari.in Thursday, Mar 01, 2018 - 01:28 PM (IST)

नई दिल्ली: होलिका दहन के लिए आज पूरे देश में इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन मुंबई के वर्ली इलाके में इसके लिए अलग ही तरह की तैयारी है। यहां 50 फीट ऊंचा नीरव मोदी का पुतला बनाया गया है, जिसका दहन किया जाएगा। देश के लिए एक बड़ी बुराई साबित होने वाले नीरव मोदी को इस बार होलिका दहन में जलाया जाएगा। इस पुतले पर 'PNB घोटाला डायमंड किंग' लिखा है। 

देश छोड़ कर भाग चुका है नीरव मोदी
बता दें कि आपको बता दें कि देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पीएनबी से 11,500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी नीरव मोदी देश छोड़कर भाग चुका है। इतना ही नहीं उसने जांच एजेंसियों से साफ तौर पर कह दिया है कि वह भारत नहीं लौटेगा और न ही जांच में सहयोग करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News