इतिहास: भारत ने आज के दिन सर्जिकल स्ट्राइक कर पड़ोसी को सिखाया था सबक

punjabkesari.in Saturday, Sep 29, 2018 - 12:22 PM (IST)

नई दिल्ली: इतिहास में 29 सितंबर का दिन भारत द्वारा पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर उसके आतंकी शिविरों को नेस्तनाबूद करने के साहसिक कदम का गवाह रहा। भारत ने जहां इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने का दावा किया, पाकिस्तान ने ऐसी किसी कार्रवाई से इंकार किया।      जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकी हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। इसे भारतीय सेना पर सबसे बड़े हमलों में से एक माना गया। 18 सितम्बर 2016 को हुए उरी हमले में सीमा पार बैठे आतंकियों का हाथ बताया गया। भारत ने इस हमले का बदला लेने के लिए 29 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। 29 सितंबर की तारीख पर इतिहास में दर्ज देश दुनिया की कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 
     

  • 1923 : बालफोर घोषणा 
  • 1917 के अनुसार ब्रिटेन द्वारा फलस्तीन में एक यहूदी बस्ती की स्थापना की सहमति को अंतत: काउंसिल आफ द लीड आफ नेशंस ने मंजूरी दी, जो आज के दिन अस्तित्व में आई।
  • 1938 : पोलैंड ने टेश्चेन पर अपना अधिकार दोहराया। प्रथम विश्व युद्ध के बाद इस संपन्न इलाके को पोलैंड और चेकोस्लोवाकिया के बीच बांट दिया गया था। इस क्षेत्र पर अधिकार को लेकर दोनो देशों के रिश्तों में खिंचाव बना रहा। 
  • 1959 : भारत की आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया। ऐसा करने वाली वह एशिया की पहली महिला बनीं। उफनती लहरों और बर्फीले पानी के कारण इस विशाल जलराशि को तैरकर पार करना एक कठिन चुनौती थी और ‘इसे तैराकी का माउंट एवरेस्ट’ कहा जाता है। आरती ने 19 बरस की आयु में इस खतरनाक यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया।       
  • 1961 : आस्ट्रेलिया की पहली महिला प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड का जन्म। वेल्स में जन्मीं जूलिया 2010 में आस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री बनीं।  
  • 1988 : चैलेंजर के दुर्घटनाग्रस्त होने के ढाई साल के बाद अमेरिका ने अपना पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। 
  • 2016 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ र्सिजकल स्ट्राइक कर घुसपैठ की फिराक में सीमा के इर्द गिर्द छिपे आतंकवादियों को ठिकाने लगाने का दावा किया। पाकिस्तान ने भारत के दावे का खंडन किया। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News