आज के दिन का इतिहास जानने के लिए जाना होगा 444 साल पीछे

punjabkesari.in Wednesday, Jun 06, 2018 - 10:33 AM (IST)

नई दिल्ली: इतिहास में आज के दिन का महत्व जानने के लिए ठीक 444 साल पीछे जाना होगा, जब मुगलों की 400 साल की गुलामी से कराहते देश को छत्रपति शिवाजी के रूप में उम्मीद की एक किरण दिखाई दी थी। वह छह जून का ही दिन था, जब मुगलों के साम्राज्यवादी सपनों को हकीकत में बदलने से रोकने के लिए भारत के महान सपूत छत्रपति शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ था और उन्हें छत्रपति की शिवाजी से नवाजा गया था। छह जून के नाम पर इतिहास में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलिसलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-      

     

  • 1674 : छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक।  
  • 1916 : अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया।      
  •  1919 : फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की । 
  • 1967 : इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया।       
  • 1995 : पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सकाा पर रोक। 
  • 1997 : बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने ‘बिस्टेक’ नामक आॢथक सहयोग समूह का गठन किया।
  •  2001 : शाही परिवार पर गोलियां दीपेन्द्र ने ही चलाई थीं, प्रत्यक्षदर्शी रिश्तेदार राजीव शाही का प्रेस में बयान। 
  • 2002 : इस्रायली सेना ने रामल्ला में फलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।
  •  2004 : भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन। 
  • 2005 : ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति। 
  • 2007 : दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News