हिरण्यकश्यप भी अपने आपको भगवान मान बैठा था, केजरीवाल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2023 - 01:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया को लेकर बीजेपी पार्टी आप पर लगातार हमलावर बनी हुई है। शुक्रवार की सुबह जहां भाजपा ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का पोस्टर जारी कर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार को हिरण्यकश्यप कह दिया है। 
PunjabKesari
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि, 'हिरण्यकश्यप अपने आपको भगवान मान बैठा था। उसने प्रह्लाद को ईश्वर की राह से रोकने के अनेक प्रयत्न किए, ज़ुल्म किए आज भी कुछ लोग अपने आपको भगवान मान बैठे हैं। देश और बच्चों की सेवा करने वाले प्रह्लाद को कारागृह में डाल दिया पर न प्रहलाद को वो तब रोक पाए थे, न अब रोक पाएंगे।'
PunjabKesari
बता दें कि, इससे पहले भाजपा ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का एक पोस्टर जारी कर उन्हें घोटालेबाज बताया जबकि केजरीवाल को उनका सरगना कहा है। भाजपा ने पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र तो झांकी है, इनका सरगना केजरीवाल अभी बाकी है। बीजेपी ने लिखा- AAP PRESENTS जोड़ी नं- 1. PRODUCED BY- Arvind Kejriwal. IN TIHAR THEATRES NOW.

दिल्ली सरकार के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन
दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी सहित भाजपा के कई नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को केजरीवाल सरकार की अब रद्द की जा चुकी शराब नीति के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग की। मध्य दिल्ली के हिस्से में पुलिस बल की भारी तैनात रही।

दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने के लिए अवरोधक लगाए गए थे। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर ही आम आदमी पार्टी (आप) का कार्यालय स्थित है। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 2021-22 के लिए अब रद्द की जा चुकी दिल्ली की शराब या आबकारी नीति बनाने और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में गत 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News

Recommended News