क्या जंतर-मंतर बनेगा अखाड़ा? कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट से पहले हिंदू रक्षा दल और प्रीत सिरोही ने दी ये धमकी
punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 11:07 AM (IST)
नेशनल डेस्क: नीट विवाद को 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) आज यानि की 6 जून को जंतर- मंतर पर प्रदर्शन करने वाली है। इस प्रोटेस्ट से पहले ही वह विवादों में घिर गए हैं। इसे लेकर दक्षिणपंथी संगठनों और एक्टिविस्टों ने इस प्रदर्शन का डटकर मुकाबला करने का खुला ऐलान कर दिया है।
हिंदू रक्षा दल के मुखिया ने दिया ये संदेश
हिंदू रक्षा दल की मुखिया पिंकी चौधरी ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपने कार्यकर्ताओं को जंतर- मंतर के पास लाट्ठियां लेकर पहुंचने का आदेश जारी किया है। कड़ी चेतावनी देते हुए पिंकी ने कहा कि उन्होंने कहा, "CJP ने इसे मज़ाक समझ रखा है। हर कोई चुप रह सकता है, लेकिन मैं शांत नहीं बैठूंगा। सड़कों पर उतरकर इन सेक्युलर ताकतों को करारा जवाब दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर बल का प्रयोग भी किया जाएगा।"
एक्टिविस्ट प्रीत सिरोही ने भी दी चेतावनी
अवैध धार्मिक ढांचों के खिलाफ कानूनी मोर्चा संभालने वाले एक्टिविस्ट प्रीत सिरोही ने भी CJP के इस आंदोलन का कड़ा विरोध करते हुए एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने अपने समर्थकों को जंतर-मंतर कूच करने का आह्वान किया है। अपने बयान में प्रीत ने कहा कि "मैं खुद शनिवार को जंतर-मंतर पर मौजूद रहूंगा। अगर प्रदर्शन के नाम पर कोई भी राष्ट्रविरोधी गतिविधि या बयानबाज़ी हुई, तो CJP समर्थकों को इसका अंजाम भुगतना होगा। वे चाहें जितनी वीडियो रिकॉर्डिंग कर लें, हम किसी को भी देश का माहौल खराब करने की इजाज़त नहीं देंगे।"
