शाम 6.30 बजे आएंगे हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल, चुनाव आयोग ने दी मंजूरी

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2022 - 04:18 PM (IST)

नेशनल डेस्कः चुनाव आयोग ने सोमवार को शाम 6.30 बजे से हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे प्रकाशित करने की अनुमति दे दी है। हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ट्वीट किया, "आयोग की अधिसूचना के अनुसार, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आम चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे 5 दिसंबर, 2022 को शाम 6:30 बजे के बाद ही जारी किए जा सकते हैं।"

इससे पहले 13 नवंबर को  भारत के चुनाव आयोग ने 12 नवंबर से 5 दिसंबर 2022 तक किसी भी एग्जिट पोल के संचालन और एग्जिट पोल के परिणाम प्रकाशित करने पर रोक लगा दी थी। आयोग ने 12 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से 5 दिसंबर को शाम 5.30 बजे तक की अवधि अधिसूचित की, जिसके दौरान कोई भी एग्जिट पोल कराने और परिणाम प्रकाशित करने पर रोक होगी।

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ और मतगणना आठ दिसंबर को होनी है। चुनाव आयोग की एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार, राज्य में लगभग 74.54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News