AAP पार्टी सपनों के सौदागरों का सिंडिकेट,गोवा की तरह हिमाचल के लोग भी इन्हें बुरी तरह से हराएंगे: मुख़्तार अब्बास नक़वी

punjabkesari.in Friday, Apr 08, 2022 - 11:45 AM (IST)

नेशनल डेस्क: हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के मंडी में रोड शो के बाद केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत में नक़वी ने कहा कि  आम आदमी पार्टी सपनों के सौदागरों का सिंडिकेट है। ये केवल सपनों की दुकान चलाते हैं। ये लोग गोवा और हिमाचल प्रदेश में अपने सपनों का एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं। ये लोग वहां एक्सपोज भी होंगे और वहां लोग इन्हें बुरी तरह से हराएंगे। 
 

बता दें कि बुधवार को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। दोनों नेताओं ने रोड शो में संबोधित भी किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में आकर अच्छा लगा रहा है। इतने शानदार स्वागत के लिए शुक्रिया। रोड शो में भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ज्यादा नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी का झंडा भी लोगों के हाथ में है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी परछाई की तरह आप सुप्रीमो के साथ हैं।   
 

केजरीवाल ने यह भी कहा कि  हमें राजनीति करनी नहीं आती, हमें देशभक्ति आती है। पहले दिल्ली में बदलाव किया, पंजाब में कर रहे हैं और अब हिमाचल में भी बदलाव करेंगे। हमें एक मौका दे दो। आपने दूसरे दलों को भी देख लिया एक बार हमें भी देख लो, आपको अपने आप फर्क दिख जाएगा।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News