लग्जरी लाइफ की चाहत में बन गई हाई प्रोफाइल कॉल गर्ल, Hotel में हुई बेकनाब, परिवार शर्मसार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 12:57 PM (IST)

Prostitution Racket Busted : बिहार के बेगूसराय में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है। नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक में स्थित एक निजी होटल में गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी ने शहर में सनसनी फैला दी। पुलिस ने मौके से पश्चिम बंगाल की एक युवती, एक ग्राहक और होटल के स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताश शुरू कर दी है।

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के बीचों-बीच स्थित एक होटल में बिना किसी कागजी कार्यवाही या रजिस्टर में एंट्री किए बाहर से हाई-प्रोफाइल कॉल गर्ल्स बुलाकर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। वहीं सदर SDO अनिल कुमार और DSP आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और महिला पुलिस ने होटल की घेराबंदी की। जिसके बाद पुलिस ने होटल के सभी 20 कमरों की गहनता से तलाशी ली जिसके बाद एक कमरे से बंगाल की रहने वाली 25 वर्षीय युवती और एक युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया।

सामने आईं चौंकाने वाली बातें 

वहीं जब गिरफ्तार युवती से गहनता से पूछताछ की गई तो जो बातें सामने आईं वे चौंकाने वाली थी। युवती ने बताया कि आधुनिक जीवन की चकाचौंध सोशल मीडिया के जरिए मिलने वाली फर्जी शोहरत और अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने 'शॉर्टकट' अपनाया। इसी चाहत ने उसे देह व्यापार के अंधेरे रास्ते पर धकेल दिया। युवती मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और उसे विशेष तौर पर इस धंधे के लिए यहां बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में कुदरत का यू-टर्न: झमाझम बारिश और गरज-चमक से थमा गर्मी का सितम, 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

होटल मैनेजर और अन्य स्टाफ गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने इस मामले में होटल मैनेजर और अन्य स्टाफ को भी गिरफ्तार किया है। जांच में पाया गया कि होटल प्रबंधन जानबूझकर बिना पहचान पत्र (ID) और रजिस्टर में बिना नाम दर्ज किए ऐसे ग्राहकों और युवतियों को कमरे उपलब्ध करवा रहा था। फिलहाल डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि देह व्यापार कराने के आरोप में होटल को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने साफ कहा कि शहर के किसी भी होटल में अगर अनैतिक कार्य पाए गए तो संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News